भिवानी में टीचर ने आत्महत्या की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Bhiwani News: भिवानी शहर के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर ने अज्ञात परिस्थितियों में स्कूल में आत्महत्या कर लिया। उसने पहले जहरीला पदार्थ निगला और उसके बाद स्कूल के कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। स्कूल टीचर के घर परीक्षा महीने पहले ही बेटे ने जन्म लिया था। स्कूल टीचर के आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया और हद इसकी सूचना पुलिस को दी।
पतराम गेट स्कूल टीचर सुसाइड
मिली जानकारी के मुताबिक भिवानी पतराम गेट स्थित श्रीमती फूलां देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कार्यरत एक स्कूल टीचर हर रोज की तरह बुधवार की सुबह भी स्कूल में पहुंचा। स्कूल पहुंचने के बाद उसने नियमित रूप से स्कूल में कक्षाएं ली और उसके बाद स्कूल के ऊपर बने कमरे में चला गया। किसी ने स्कूल टीचर को स्कूल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना अन्य अध्यापकों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारा और पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के पास एक जगह पदार्थ की बोतल भी पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि स्कूल टीचर ने फांसी का फंदा लगाने से पहले जहरीला पदार्थ खाया था और जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतक स्कूल टीचर की पहचान भिवानी शहर की न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सावंत के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक सावंत के करीब 6 महीने पहले ही बेटे ने जन्म लिया था और उसके बाद घर में खुशी का माहौल था लेकिन उसने आत्महत्या क्यों और किन परिस्थितियों में की है इसका परिजनों ने कोई भी जवाब देने से मना कर दिया और कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।
इस संबंध में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज राजेश से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि श्रीमती फूलां देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल टीचर के सुसाइड करने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि स्कूल टीचर स्कूल के ऊपर बने कमरे में फंदे से लटका हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कूल टीचर ने फांसी का फंदा लगाने से पहले जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के शिकायत पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।












