---Advertisement---

Narnaund News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, पार्षदों ने दिया समर्थन

Follow Us
---Advertisement---

सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे पार्षद बोले सरकार जल्द करें मांग पूरी

Narnaund News: नगर पालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 20 से मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है।जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान मनसा राम व दीपक ने की। मंच संचालन राज्य महासचिव देवेंद्र लोहान व जिला वरिष्ठ‌ उप प्रधान नसीब बागड़ी ने संयुक्त रूप से किया।
धरने का समर्थन करने के लिए पार्षद सत्यवान‌ लोहान व‌ पिंकी पाल ने आकर कर्मचारियों का समर्थन किया और कहां की सफाई व फायर के कर्मचारियों के मांगे जायज है। सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करे। इस हड़ताल को समाप्त करने का काम करें। क्योंकि पिछले काफी दिनों से सफाई न होने के कारण शहर में जगह-जगह पर कचरा पड़ा हुआ है और कचरे के कारण गंदगी फैली हुई है बारिश के बाद इस गंदगी में मच्छर भी पनप गए हैं अगर जल्द ही सफाई नहीं हुई तो शहर में बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
धरने को संबोधित करते हुए नेता नरेश कुमार ने कहा हड़ताल को दो दिन के लिए और बढ़ाया गया है। सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों को जबरन गिरफ्तार करके जेल में डाल रही है। कर्मचारियों के आंदोलन को दबाना चाहती है। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोष है। बुधवार को काले बिल्ले लगाकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जब तक सरकार 13 मई के समझौते को लागू नहीं करेगी तब तक कर्मचारीयों की हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारी नेता रमेश कुमार ने हुए कहा सरकार अपने वादे से मुकर रही है।
सफाई कर्मचारियों का सरकार द्वारा शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों से कम से कम वेतन में काम करवाया जाता हैं। इतने कम वेतन में कर्मचारी अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ है। 12 साल‌‌ से सरकार ने सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की है।इस अवसर पर सुंदर, पवन, राजवीर, कुलदीप, कमलेश, विद्या, रामकली, राज्य उप प्रधान जसवीर श्योकन्द, रणधीर, प्रदीप, सतीश, संजय, कृष्ण आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer