---Advertisement---

Hansi News: भाटोल में 1.30 लाख का बिजली कंडक्टर चोरी, DHBVN ने FIR के लिए दी शिकायत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Hansi News: भाटोल में 1.30 लाख का बिजली कंडक्टर चोरी, DHBVN ने FIR के लिए दी शिकायत
---Advertisement---

बिजली निगम के लाखों रूपए के एसीएसआर कंडक्टर (तार ) चोरी, मामला दर्ज

Hansi News: हांसी के गांव भाटौल से अज्ञात चोर बिजली लाइन से लाखों रूपए के एसीएसआर कंडक्टर (तार) करके मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही बिजली निगम कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। बिजली निगम केे एसडीओ ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम सब डिविजन मुंढाल के एसडीओ ने बास थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब पिछले दिनों क्षेत्र में आई तेज आंधी की वजह से गांव भाटौल के एरिया में करीब 15-16 बिजली के पोल टूट गए थे। उन्होंने बताया कि पोल टूटने की वजह से बिजली लाइन के तार खेतों व सडक़ किनारे गिर गए थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को दी।

जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो तार गायब मिला। एसडीओ के मुताबिक अज्ञात चोर 8-9 जुलाई की रात को इस बिजली लाईन से 50 एमएम का 2250 मीटर एसीएसआर कंडक्टर (तार) चोरी करके ले गए। जिससे बिजली निगम को करीब एक लाख 30 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। बास थाना पुलिस ने बिजली निगम की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

चोरी हुए कंडक्टर का विवरण

स्थान चोरी की मात्रा दर कीमत
बडाला ऋषिकुल स्कूल के पास सड़क, भाटोल 1350 मीटर ₹57.85/मीटर ₹78,097
दूसरा स्थान, गांव भाटोल 900 मीटर ₹57.85/मीटर ₹52,065
कुल 2250 मीटर ₹1,30,162

 

Hansi News: नारनौंद से युवक-युवती लापता, युवती लाइब्रेरी व युवक अंबाला जाने की बात कहकर घर से निकला, 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer