Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के अलग अलग गांव ये युवक-युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गए। युवती गांव के बस स्टैंड पर स्थित लाइब्रेरी में पढऩे जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जबकि युवक बाइक पर अंबाला की कहकर घर से निकला। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। नारनौंद थाना पुलिस ने युवक युवती के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
संदलाना गांव से युवती लापता
नारनौंद उपमंडल के गांव संदलाना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गांव संदलाना के बस स्टैंड पर स्थित लाइब्रेरी में पढऩे के लिए अक्सर जाती है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसकी बेटी हर रोज की तरह लाइब्रेरी में पढ़्ने जाने की बात कहकर घर से गई थी। जब उन्होंने घर पर अपनी बेटी का मोबाइल फोन रखा देखा तो वो फोन देने के लिए लाइब्रेरी पहुंचा तो पता चला कि उसकी बेटी आज लाइब्रेरी में आई ही नहीं है।
पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि उसके बाद उन्होंने अपने आसपास तथा तमाम रिश्तेदारियों में अपनी बेटी की तलाश की, परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। उसने तुरंत ही पुलिस को इसकी शिकायत दी। नारनौंद थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अक्षय कापड़ो लापता
वहीं दूसरा मामला गांव कापड़ो से सामने आया है। खेड़ी चौपटा पुलिस को दी शिकायत में गांव कापड़ो निवासी विजय ने बताया कि उसका बेटा अक्षय 21 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे घर से डिलक्स बाइक पर सवार होकर गया था। उसके बेटे ने कहा था कि वो अपनी बाइक को जींद जिले के गांव सच्चा खेड़ा में अपने दोस्त के घर खड़ा करेगा और उसका दोस्त भी उसके साथ अंबाला जाएगा। उसी दिन शाम को उनकी अक्षय से फोन पर बातचीत हुई और सब ठीक ठाक लग रहा था लेकिन उसके बाद उससे ना ही तो कोई बातचीत हुई और ना ही उसका फोन आया। पीडि़त व्यक्ति ने अपने बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।












