---Advertisement---

Hisar City News: हिसार शहर से बच्चा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, पुलिस ने एक घंटे में तलाशा

Follow Us
---Advertisement---

Hisar City News in Hindi child meeting in Mahavir colony

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार शहर से बच्चा लापता हो गया। इसकी शिकायत लेकर बच्चे के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता से बच्चे को मात्र 1 घंटे में सकुशल बरामद करके परिजनों के हवाले कर दिया।

महाबीर कॉलोनी से बच्चा लापता

हिसार शहर की महाबीर कॉलोनी से बुधवार के दोपहर को करीब 1 बजे 7 वर्षीय बच्चा यश राज अचानक लापता हो गया। परी जिन्होंने आसपास बच्चे की तलाश की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला तो वह तुरंत ही 12 क्वार्टर चौकी पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने बच्चे के लापता होने संबंधित शिकायत पुलिस को दी। परिजनों ने आशंका जताई कि कहीं उनके बच्चे का अपहरण तो नहीं कर लिया गया है।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत हिसार पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए और अन्य तकनीकी सहायता ली। पुलिस ने एक घंटे तक खुब पसीना बहाया और एक घंटे बाद बच्चे को उसके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर से बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बच्चे यश राज को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया जिसके बाद परिजनों और पुलिस ने और हाथ के सांस ली।

इस संबंध में 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चे के लापता होने की शिकायत मिली थी। बच्चे के परिजनों ने अपहरण की भी आशंका व्यक्त की थी। पुलिस की अलग-अलग टीम में बच्चे की तलाश करने में जुट गई और ऑपरेशन मुस्कान के तहत अलग-अलग एंगल से जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को 10 किलोमीटर दूर से बरामद कर दिया गया है और उसके परिजनों के हवाले सकुशल कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer