Latest Bhiwani Loharu road accident News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वेगनार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
भिवानी में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। भिवानी जिले के गांव लोहानी के पास हादसा हुआ। इस हादसे में करने वाले दोनों युवक चरखी दादरी जिले के उमरवास गांव के रहने वाले थे।
भिवानी लोहारू रोड़ पर एक्सीडेंट
वीरवार की शाम को भिवानी लोहारू रोड़ पर गांव लोहानी के पास वैगनार कार और बाइक की टक्कर हो गई। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर उसे घायल हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दो युवकों मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया।
उमरवास गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

मृतक युवकों की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव उमरवास निवासी प्रदीप और राजेंद्र के रूप में हुई। दोनों एक ही परिवार के थे और रिश्ते में भाई लगते थे। वहीं लोहानी सड़क हादसे में 37 वर्षीय इंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
भिवानी में बिजली ठेकेदार के पास करते थे काम
गांव उमरवास के पूर्व सरपंच विजय मोटू से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदीप, राजेंद्र और इंद्र भिवानी में बिजली ठेकेदार के पास काम करते थे। वीरवार की सुबह घर से काम के लिए निकले थे और कह रहे थे कि शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन छुट्टी लेकर अपनी बहनों से राखी बंधवाएंगे। लेकिन देर रात सूचना मिली कि लोहानी गांव के पास सड़क हादसे में प्रदीप और राजेंद्र की मौत हो गई है जबकि इंद्र गंभीर रूप से घायल है।
बहनें करती रह गई भाईयों को राखी बांधने का इंतजार
वीरवार की शाम को वो तीनों बाइक पर सवार होकर गांव आ रहे थे कि हादसा हो गया। उनकी बहनें अपने भाइयों का घर पर इंतजार कर रही थी कि सुबह अपने भाइयों को राखी बांधेंगी। घर पर महिलाओं को इस हादसे के बारे में नहीं बताया गया था और उनकी बहनें रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों को राखी बांधने का इंतजार कर रही थी कि शुक्रवार को उनके भाई घर आएंगे। लेकिन उनकी लाश घर पहुंच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जुई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस नंबर तक के परिजनों के बयान के आधार पर वेगनर कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।














