---Advertisement---

Latest News : जींद भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Latest News : जींद भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा
---Advertisement---

 Latest News: jind-Bhiwani Road Jam

Latest News : बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा और सैकड़ों ग्रामीण सडक़ पर उतर आए और जींद भिवानी मार्ग पर जाम लगाकर सरकार और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सडक़ पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 तालु गांव के ग्रामीणों ने जींद भिवानी मार्ग पर लगाया जाम

भिवानी जिले के गांव तालु में पिछले कई दिनों से बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली ना होने की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा बुरा हाल बुजुर्गो और छोटे बच्चों का हो गया है। इसी समस्या को लेकर तालु गांव के ग्रामीणों ने जींद भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया।

सांसद के गांव में बिजली समस्या

Latest News : जींद भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा
Jind Bhiwani Road Jam

तालु गांव के ग्रामीणों ने बताया कि भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट से उनके ही गांव का धर्मबीर सांसद है। लेकिन सांसद के पैतृक गांव के ग्रामीण पिछले कई दिनों से बिजली समस्या से परेशान हैं। बिजली के अघोषित कटों की समस्या को लेकर वो बिजली निगम के अधिकारियों से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधा नहीं हुआ। भीषण गर्मी में तिलमिलाते बुजुर्ग और बच्चे देखे नहीं जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि दिन भर वो खेतों में काम धंधा करते हैं और जब दोपहर व रात को आराम करने के लिए घर आते हैं तो बिजली गुल मिलती है। जिसके कारण वो कुछ समय के लिए भी आराम नहीं कर पा रहे हैं। एक तरफ तो सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने का वादा करती है, दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरत बिजली आपूर्ति को भी सुचारू रूप से नहीं दे रही है। इसी समस्या को लेकर उनको मजबूरी में सडक़ों पर उतरना पड़ा है।

जींद भिवानी मार्ग पर जाम लगने की सूचना मिलते ही भिवानी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलवाने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद बिजली निगम के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने नियमित रूप से शैडयूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति देने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण जाम खोलने पर राजी हुए।

जाम लगने से सडक़ पर लगी वाहनों की लंबी लाइन

Latest News : जींद भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा
Bhiwani Road Jam Photo

जींद भिवानी मार्ग पर गांव तालू के ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके ग्रामीण सडक़ पर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस जाम की वजह से सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जिसके कारण ग्रामीणों के साथ साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन चालक अपने वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकालकर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ गए।

Latest News : जींद भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा
Bhiwani Jind Road Jam, Photo- Haryana News Today
Latest News : जींद भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा
Jind Bhiwani Road Jam. Photo – Haryana News Today

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer