---Advertisement---

Hisar News Today: तलवंडी रुक्का हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, प्रेम विवाह की रंजिश में मर्डर

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News Today : Talwandi Rukka mahabir murder case

प्रेम विवाह की रंजिश में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या 

Hisar News Today: हिसार जिले के गांव तलवंडी रुक्का हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित अवैध हथियार उपलब्ध करवाने व शरण देने के मामलों में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तेजधार हथियार उपलब्ध करवाने वाले के अलावा शरण देने के मामले में भी दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर रंजिश का मामला

पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि आरोपी पक्ष मृतक के पोते द्वारा एक युवती के साथ किए गए अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते महावीर सिंह पर हमला किए जाने की बात जांच में सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

तलवंडी रुक्का हत्याकांड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

सीआईए हिसार ने तलवंडी रुक्का हत्याकांड के मुख्य आरोपी रावत खेड़ा निवासी पुनीत पुत्र भागीरथ तथा चिड़ोद निवासी अंकित पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाने वाले चिड़ोद निवासी मनोज पुत्र तारचन्द को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा हत्याकांड के आरोपियों को शरण देने के मामले में पुलिस ने खरकड़ी निवासी सौरभ पुत्र देवीलाल व असरावां निवासी राहुल पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपियों को शरण देने वालों पर भी पुलिस की कार्रवाई

हिसार पुलिस द्वारा अपराधियों के साथ-साथ अपराधियों को शरण, सहयोग या अन्य किसी प्रकार की मदद देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों एवं हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर तेजधार हथियारों से हमला

गौरतलब है कि हिसार जिले के गांव तलवंडी रुक्का में घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे बुजुर्ग महाबीर पर तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में लगी चोटों की वजह से महाबीर की मौत हो गई थी। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक बुजुर्ग महाबीर के बेटे बलवान की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए। पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक बुजुर्ग महाबीर के पोते नरेश ने पास के ही गांव रावत खेड़ा की युवती से प्रेम विवाह किया है।

ये समाचार भी पढ़ें:-

SBI Bank के असिस्टेंट मैनेजर ने बालसमंद ब्रांच नहर में लगाई छलांग, पातन माइनर से शव बरामद, जाने पूरा मामला,

रोहतक होटल में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फरार, दोनों एक ही गांव के,

Hisar News: हिसार में पत्नी का हत्यारा पति चार महीने बाद गिरफ्तार, हरिद्वार, उज्जैन जैसे धार्मिक स्थलों पर रहा

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer