---Advertisement---

Latest News Hisar: हिसार में SBI Bank मैनेजर की संदिग्ध मौत, पातन माइनर में मिला शव, जाने पूरा मामला

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hisar SBI Bank Assistant Manager death 

हिसार की पातन माइनर में एसबीआई बैंक के अस्सिटेंट मैनेजर का शव मिलने से सनसनी फेल गई। आशंका जताई जा रही है कि बैंक कर्मचारी ने बालसमंद ब्रांच नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव बुधवार दोपहर बाद पातन माइनर से बरामद हो गया। फिलहाल पुलिस जांच करने में लगी हुई है कि मृतक एसबीआई बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। मृतक के शव का गुरुवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक डिफेंस कॉलोनी हिसार निवासी 40 दिन वर्षीय विनय औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार की रात करीब दो बजे वह अपनी कार में सवार होकर घर से निकला और साउथ बाईपास पर कैमरी रोड़ के नजदीक बालसमंद ब्रांच नहर पर पहुंचा। पुलिस जांच में सामने आया कि विनय नहर किनारे अपनी क्रेटा कार एक साइड में खड़ी की और कार की चाबी पास के ही एक दुकानदार को दे दी।

 

गाड़ी की चाबी देने के बाद विनय नहर की तरफ चला गया और उसने अपने कपड़े उतारे और फोन सहित कपड़े नहर के नारे रख दिए। उसके बाद विनय ने नहर में छलांग लगा दी। लेकिन इस बात की भनक किसी को नहीं लगी और परिजन भी बार-बार उसे फोन करते रहे लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। किसी राहगीर की नजर नहर किनारे रखे कपड़े और मोबाइल फोन पर पड़ी तो उसने फोन उठाकर चेक किया तो उसे पर मिस कॉल आई हुई थी। उसने इस नंबर पर फोन किया तो विनय के परिजनों ने फोन उठाया तो पूरी घटना का पता चला।

 

सूचना मिलने के बाद विनय के परिजन और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। बुधवार को दिन भर पुलिस और परिजन 5 गोताखोरों की मदद से विनय को नहर में तलाश करते रहे लेकिन बुधवार दोपहर बाद उसका शव पातन माइनर से बरामद हुआ। पुलिस ने माइनर से शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि असिस्टेंट बैंक मैनेजर की उत्तम हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। ‌

मृतक एसबीआई अस्सिटेंट मैनेजर विनय की पत्नी शालू ने बताया कि मंगलवार की रात को उसके पति के फोन पर किसी का फोन आया था और मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया था। फोन की कॉल डिटेल निकालने के बाद ही पता चलेगा कि मंगलवार की रात को उनके फोन पर किसका फोन आया था। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा। उसका पति इन दोनों औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा हिसार में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

इस संबंध में हिसार कोर्ट चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी और वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी यह कहना मुश्किल है कि बैंक मैनेजर ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer