---Advertisement---

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

Follow Us
---Advertisement---

Evening Bulletin Haryana News in Hindi

Evening Bulletin Haryana News: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और धक्का मुक्की के साथ शुरू हुआ। सत्र में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस विधायक हाई कोर्ट चौक से विधानसभा तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस बीच कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया और सदन के बाहर हंगामा किया। इस बीच सुरक्षाकर्मी और विधायकों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति देखने को मिली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

हरियाणा विधानसभा में वेल में आकर जोरदार हंगामा करने पर स्पीकर ने कांग्रेस के 8 विधायकों को नेम किया। उसके बाद दिनभर की कार्यवाही के लिए सस्पेंड कर दिया। इनमें इंदु राज नरवाल, विकास सहारण, देवेंद्र हंस, शकुंतला खटक, आदित्य सुरजेवाला, गोकुल सेतिया, जस्सी पेटवाड़ और बलराम दांगी शामिल रहे। विधायक आफताब अहमद को भी स्पीकर ने चेतावनी दी।

शकुंतला खटक बाहर नहीं जाने पर अड़ीं

सस्पेंड किए जाने के बाद कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक बाहर नहीं जाने पर अड़ गईं। मार्शल और 6 महिला कर्मचारी खींच कर बाहर ले जाने लगें तो शकुंतला खटक पुरुष मार्शल से बोली- आप मुझे हाथ नहीं लगा सकते।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में कानून-व्यवस्था पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा, “प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर चर्चा अवश्य होनी चाहिए, लेकिन यह चर्चा तथ्यों पर आधारित हो। किसी पीड़ित के आंसू पोंछने से पहले राजनीतिक अवसर तलाशना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने पूर्ववर्ती शासनकाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था में बदलाव कर युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार दिया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है।

“प्रदेश में तत्काल सहायता के लिए 10 आपातकालीन सेवाओं को डायल-112 से जोड़कर 630 वाहन तैनात किए गए हैं तथा 250 नए इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों की खरीद को स्वीकृति दी गई है। विशेष अभियान के तहत 4,771 अपराधियों को गिरफ्तार कर 216 हथियार बरामद किए गए। सरकार का लक्ष्य केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाना है।”

 

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज़

पटवारी-कानूनगो की हड़ताल पर सरकार सख्त

हरियाणा सरकार ने पटवारी-कानूनगो की हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 2600 प्रोबेशनर पटवारियों को बड़ा अल्टीमेटम दिया है।

  • वीरवार सुबह 9 बजे तक ड्यूटी पर नहीं लौटे तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई संभव।
  • 50 वर्ष से अधिक उम्र के राजस्व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी।
  • हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ लागू करते हुए वेतन कटौती के आदेश।
  • हड़ताल से डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) प्रभावित होने की आशंका, जिसका असर फसल खरीद और फसल नुकसान के आकलन पर पड़ सकता है।
  • सरकार ने सभी जिलों से पटवारी-कानूनगो की उपस्थिति का ब्यौरा मांगा है।
  • आज शाम 4 बजे रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक होगी। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
  • अब देखना होगा कि सरकार के अल्टीमेटम के बाद पटवारी-कानूनगो हड़ताल खत्म करते हैं या आंदोलन और तेज होता है।

मर्डर केस में पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान को उम्रकैद

Rohtak Breaking News: रोहतक कोर्ट ने 15 साल पुराने केस में दिया फैसला, 2011 कलानौर अनाज मंडी में आढ़ती विष्णु निगाना को गोली मारी थी

 

BSEH UPDATE:कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

 

सुभाष चंद्रा पर बैंको का 22 हज़ार करोड़ का कर्ज था! वे सिर्फ 6.5करोड़ चुकता कर लोन मुक्त हो जाएंगे! अब वह आगे आराम से जिंदगी जियेंगे! किसी तरह की कोई कमी नहीं देखेंगे! वही शान-शौकत-इज्जत!

इन्हे किन नियम से ऐसी राहत मिली,सरकार ने हज़ारों करोड़ कैसे जाने दिया उसके डिटेल में नहीं जाना है!

लोग बस पूछना चाहते हैं कि कोई एक मिडिल क्लास व्यक्ति या गरीब व्यक्ति एक-दो महीने का सिर्फ EMI ही मिस कर दें,लाठी-डंडे-गाली के साथ उसके घर गुंडे बैंक वाले किस नियम से भेजते हैं? उनके लिए सरकार का प्रोटेक्शन कहाँ है? यह तबका भी टैक्स देता है! इस तबके को भी जीवन में दिक्कतें हो सकती है जैसे सुभाष चंद्र जैसे बड़े लोगों की होती है! इन्हे ऐसा “बेल आउट” देने की कोई योजना क्यों नहीं है!

 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 27.08.2026 @ सांय 5.15 बजे जारी… अगले तीन घंटो में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।

 

मौसम:हरियाणा दिल्ली NCR चंडीगढ़ व इनके आस पास 01 से 06 सितंबर तक पूर्वी हवा चलने तथा कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ आने से मानसून थोड़ा एक्टिव हो सकता है
🌧️अन्य इलाकों की बजाय यमुना नदी व जीटी रोड के आस पास ज्यादा प्रभाव रह सकता है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026

Bhiwani News: भिवानी के स्कूल में टीचर ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने के बाद फंदे पर लटका

August 26, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

हरियाणा में अपराधी बेखौफ? आप नेता ने साधा निशाना, CM पर पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के दावे का आरोप

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer