Hisar Crime News Uklana bike chori Case
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उकलाना थाना पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरीशुदा बाइक बरामद
Hisar Crime News: उकलाना मंडी से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टोहाना के एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया और उकलाना पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
उकलाना थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि कर्मजीत पुत्र बनवारी लाल निवासी खरड़वाल, जिला जींद, हाल निवासी उकलाना मंडी ने थाना उकलाना में शिकायत दी थी कि दिनांक 03 अप्रैल 2025 को उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर HR32N-0880 उकलाना मंडी स्थित केशव सर्जिकल दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया।

शिकायत पर थाना उकलाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा तकनीकी एवं खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी पवन पुत्र साहब राम निवासी गांव फतेहपुरी तहसील टोहाना जिला फतेहाबाद को काबू किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर उसकी बहन के घर के पास से चोरीशुदा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर HR32N-0880 बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी पवन को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कार्रवाई जारी है।













