---Advertisement---

Hisar News: उकलाना में आयोजित कार्यक्रम में कटी जेब, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वारदात

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News in Hindi, Pockets picked program held at Uklana Seva Sadan

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News: हिसार जिले के उकलाना मंडी स्थित सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम मैं जेब कतरे भी पहुंचे हुए थे। भीड़ का फायदा उठाकर एक जेब कतरे में कार्यक्रम में आए एक व्यक्ति की जय पर अपना हाथ साफ कर दिया और उसकी जेब में रखें हजारों रुपए निकाल कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने 24 घंटे के अंदर वारदात को समझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना उकलाना में शिकायतकर्ता सुल्तान पुत्र इन्द्राज सिंह निवासी भैरी अकबरपुर ने शिकायत दी थी कि वह दिनांक 27 अगस्त 2026 को सेवा सदन उकलाना में आयोजित एक कार्यक्रम में आया हुआ था। कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 4380 रुपए की नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया।

उकलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना उकलाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान एसआई सुभाष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविन्द्र पुत्र छित्तर राम निवासी गांव खैर, थाना गढ़ी, जिला जींद को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की गई राशि में से 4000 हजार रुपए की नकदी बरामद कर ली है। बरामद नकदी को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer