Hisar News in Hindi satlok aashram Barwala Chori
सतलोक आश्रम बरवाला में चोरी
संत रामपाल के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में अज्ञात चोर दिवार फांदकर अंदर घुस गए और डेरे के अंदर से चोरी करके भाग रहे एक चोर को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथ अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरे चोर को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के मुताबिक हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर बरवाला में स्थित संत रामपाल का सतलोक आश्रम इन दिनों विराना बन चुका है। इस आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर समय पुलिस की गार्द तैनात रहती है। पुलिस कर्मियों को चकमा देकर दो युवक रामपाल के डेरे में घुस गए और संत रामपाल के सतलोक आश्रम में चोरी करके भाग रहे थे कि वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई।

पुलिसकर्मियों ने चोरी करके भाग रहे चोरों का पीछा किया और एक चोर को काबू कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहा। EHC सुरेश कुमार ने इसकी शिकायत पुराना बस अड्डा चौकी बरवाला पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सुरक्षा कर्मियों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
बरवाला थाना पुलिस ने सतलोक आश्रम में तैनात सुरक्षा कर्मी EHC सुरेश कुमार की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संत रामपाल के डेरे से चोरी के मामले में पकड़े गए चोर की पहचान हिसार जिले के गांव जेवरा निवासी सोनू पुत्र कृष्ण के रूप में हुई। पुलिस की टीम सोनू से पूछताछ करने में लगी हुई है कि रामपाल के डेरे में चोरी करते समय उसके साथ कौन-कौन मौजूद थे और उन्होंने क्या-क्या सामान चोरी किया है।
जाने सतलोक आश्रम चोरी के बारे में EHC सुरेश कुमार ने बरवाला पुलिस को क्या बताया
चौकी ईन्चार्ज पुराना बस स्टैंड बरवाला विषय- चोरो के विरुध कानुनी कार्यवाही करने बारे।
निवेदन यह है कि मै EHC सुरेश कुमार न0 1195/हिसार संत रामपाल डेरा हिसार चन्डीगढ रोङ NH-52 बरवाला पर सुरक्षा गार्द मे तैनात हुं । आज दिनांक 27.08.2026 को मै व SPO महाबीर न0 333/हिसार दोनो अपनी ड्युटी पर हाजिर थे तो समय करीब 11.00 PM पर मुझे डेरे के अन्दर आवाज सुनाई दी जब मै अपने साथी कर्मचारी SPO महाबीर न0 333/हिसार के साथ डेरे की NH-52 की दिवार की साईड पहुंचा तो उसी समय टुटी हुई दिवार के उस हिस्से से डेरे के अन्दर से दो व्यक्ति अपने हाथ मे लटकाये हुए एक बङा सिल्वर टोपिया (कङआ) रोङ की तरफ आये।
जो अचानक हमे सामने देखकर दोनो व्यक्ति टोपिया समेत खेतो की तरफ भागने लगे जो मैने उनको रुकने के लिये कहा तो दोनो व्यक्ति नही रुके व तेज गति से भागने लगे जिस पर मैने व SPO महाबीर ने उनके पिछे भागकर उनमे से एक व्यक्ति को सिल्वर टोपिया समेत पकङ लिया तथा दुसरा ब्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतो की तरफ भागने मे कामयाब हो गया जब मैने पकङे गये चोर से नामपता पुछा तो उसने अपना नाम सोनु पुत्र कृष्ण वासी गाव जेवरा तह0 बरवाला जिला हिसार बतलाया।
ये दोनो व्यक्ति चोरी करने के ईरादे से डेरे के अन्दर घुसे थे और डेरे के अन्दर रखा हुआ सिल्वर टोपिया (कङाय़ा) चोरी करके ले जा रहे थे । इस घटना की सुचना मैने पुलिस चौकी मै दी जिस पर आप अपने साथी कर्मचारी के साथ हाजिर डेरा संत रामपाल बरवाला पर आये हो मैने सोनु उर्फ बुगली व चोरी शुदा सामान आपके हवाले कर दिया है










