---Advertisement---

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

Follow Us
---Advertisement---

Barwala Hisar News / Haryana girl missing

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बावजूद भी युवती का कोई अता-पता नहीं चला तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बरवाला थाना पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पनिहारी गांव से युवती लापता

हिसार जिले के गांव पनिहारी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई कर रही थी और हिसार में रहती थी। लेकिन इन दिनों वह गांव पनिहारी में ही अपने घर पर रहती थी। 26 अगस्त को उसकी बेटी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश काफी जगह की परंतु कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।

हिसार में दोस्त के साथ रहकर करती थी पढ़ाई

पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी हिसार में अपनी दोस्त राजस्थान के नीमराना निवासी सुमन के साथ रहती थी और उन्होंने जब सुमन के फोन पर संपर्क किया तो उसका फोन बंद मिला। जब उन्होंने अपनी बेटी की सहेली सुमन की मां के पास फोन किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज 

पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर बरवाला पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक उसकी लडकी की उम्र 21 साल, रंग गोरा, गोल चेहरा, मजबूत शरीर, कद 5.2 फूट व उसने नीली जींस व काली टी-शर्ट पहने हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

August 29, 2026
Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

August 29, 2026

संत रामपाल के सतलोक आश्रम में चोरी, एक चोर काबू, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

August 29, 2026

Barwala News: बरवाला में मिस्त्री की दुकान से ट्रैक्टर डंपर चोरी, CCTV में कैद चोरी की वारदात

August 28, 2026

Latest News Hisar: गैंगस्टर विनोद काणा हत्याकांड; फरार बदमाश पानीपत में गिरफ्तार, हिसार पुलिस ने लिया रिमांड पर

August 28, 2026

Latest Update: हिसार कोर्ट में तारीख पर आए व्यक्ति की जेब से नगदी चोरी, पुलिस ने जेब कतरे को दबोचा

August 28, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer