Hansi Jind Road Accident in Narnaund News
होली फिल्ड स्कूल नारनौंद के पास हादसा
नारनौंद के होली फिल्ड स्कूल के पास हांसी जींद रोड़ पर कार ने बाइक सवार को टक्कर से हादसा ( Hansi Jind Road Accident ) हो गया जिसके कारण सडक़ पर गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारनौंद थाना पुलिस को दिए ब्यान में गांव राजथल निवासी अमित ने बताया कि वो फर्नीचर का काम करता है और अपनी प्लेटिना बाइक पर सवार होकर काम से नारनौंद आया हुआ था। 25 अगस्त की शाम को जब वो अपने गांव राजथल बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि जब वो होली फिल्ड सीनियर सैकेण्डरी स्कूल नारनौंद के पास हांसी जींद रोड़ पर पहुंचा तो उसकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
कार की टक्कर लगते ही वो बाइक सहित सडक़ पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने वकील सन्जू पनिहार की मदद से उसे उपचार के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। उसके परिजन अच्छे उपचार के लिए उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से अपनी कार सहित फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नारनौंद हादसे में घायल अमित की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।













