Hisar Barwala News in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Barwala News: बरवाला में मिस्त्री की दुकान से ट्रैक्टर डंपर चोरी होने का मामला सामने आया है। बरवाला थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ डंपर चोरी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गुरी एग्रीकल्चर वर्कशॉप बरवाला से डंपर चोरी
हिसार जिले के गांव गारण निवासी राजेश ने बताया कि उसकी बरवाला-हांंसी रोड़ पर राजबाहे के नजदीक गुरी एग्रीकल्चर वर्कशॉप के नाम से दुकान है। 25 अगस्त को उसकी दुकान पर मनवीर वासी सरहेड़ा अपन ट्रेक्टर का एक डम्फर बा रंग लाल ठीक करवाने के लिए मेरी दुकान पर छोड़ कर गया था। मैंने उक्त डम्फर का आधा काम कर दिया था।
राजेश ने बताया कि उसने डम्फर को दिनांक 26-08-26 की रात को कोई अज्ञात चोर मेरी दुकान के सामने से चोरी करके ले गया है। जिसकी जानकारी मुझे दिनांक 27-08-26 को सुबह दुकान पर आकर लगी। उसने अपने आसपास के दुकानदारों से भी गायब डंपर के बारे में पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बरवाला थाना पुलिस ने मिस्त्री राजेश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रैक्टर डंपर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस की टीम आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।











