---Advertisement---

Jind-Gohana Road Accident: जींद में Baleno कार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर

Follow Us
---Advertisement---

Jind-Gohana Road Accident near Sonu Monu Dhaba Lalit Khera

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद-गोहाना रोड पर गांव ललित खेड़ा के पास सोनू-मोनू ढाबे के नजदीक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी गंभीर रूप से घायल व्यक्ति जिंदगी और मौत के जंग लड़ रहा है और उसे होश भी नहीं आया।

जींद पुलिस को दिए बयान में गांव लुदाना निवासी सुनील ने बताया कि वो BPS Govt Medical college खानपुर कलाँ जिला सोनीपत में बतौर Technician नौकरी करता हूँ। 22 अगस्त को उसका पिता जगबीर सिंह अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर सवार होकर पास के गांव ललित खेड़ा जा रहा था और वह उसके पीछे-पीछे बाइक पर चल रहा था। जब वे जींद जिले के गांव ललित खेड़ा के पास सोनू-मोनू ढाबे के सामने पहुंचे तो पीछे से आई कार HR-11Q-8452 मारुती सुजुकी Baleno ने उसके पिता की Electric स्कूटी मार्का Okaya Freedom को पीछे से टक्कर मार दी।

सुनील ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाते हुए बताया कि कार की टक्कर लगने के कारण मेरे पिता स्कुटी सहित सडक पर गिर गए और गिरने के कारण मेरे पिता को सिर में चोट लग गई। लेकिन कार चालक अपनी कार सहित मौका से भाग गया। फिर मैं मेरे पिता जगबीर को ईलाज के लिए BPS Govt Medical college खानपुर कलाँ जिला सोनीपत ले गया।

BPS Govt Medical college खानपुर कलाँ में ईलाज की सुविधा कम होने के कारण मैं मेरे पिता को ईलाज के लिए PGIMS रोहतक ले गया जहाँ पर भी मेरे पिता जी को होश नहीं आया और 24-08-2026 को मैंने मेरे पिता जगबीर को होश में ना आने के कारण वा ईलाज से सन्तुष्ट ना होने पर नोबल अस्पताल रोहतक ले गया। जहाँ पर मेरे पिता का ईलाज चल रहा है जो अब भी होश में नहीं है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल जगबीर सिंह के बेटे सुनील की शिकायत पर HR-11Q-8452 मारुती सुजुकी Baleno कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। ‌

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer