---Advertisement---

Uchana News: उचाना क्षेत्र की इन सड़कों की मुरम्मत पर खर्च होंगे 19.49 करोड़, टैंडर जारी

Follow Us
---Advertisement---

Jind Uchana News in Hindi

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Uchana News in Hindi: जींद के  उचाना विधानसभा से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने बताया कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में सड़क नैटवर्क को मजबूत करने और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) द्वारा सड़कों की विशेष मुरम्मत के लिए 19 करोड़ 49 लाख 11 हजार 165 रुपए के टैंडर जारी किए गए हैं।

Jind News in Hindi : पत्रकारवार्ता में विधायक ने कहा कि बुडायन-केंद्रीय विद्यालय मार्ग और उचाना लिंक रोड की मुरम्मत पर 4 करोड़ 73 लाख 11 हजार 789 रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा छातर-मांडी कलां सहित तीन मागों की विशेष मुरम्मत के लिए 4 करोड़ 24 लाख 6 हजार 481 रुपए का टैंडर जारी हुआ है।

इन सड़कों के दुरुस्त होने से छातर, मांडी कलां, लोधर और अलीपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 180 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। सड़कें दुरुस्त होने से ग्रामीणों को शहर, अनाज मंडियों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। इन सड़कों के दुरुस्त होने से बुडायन, बडनपुर, धनखड़ी, मांडी कलां सहित करीब 19 गांवों और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 40 हजार आबादी को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

अत्री ने बताया कि संडील-कमालपुर, शाहपुर-धनखड़ी और मांडी कलां-कमालपुर मार्ग की विशेष मुरम्मत पर 3 करोड़ 33 लाख 44 हजार 645 रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे संडील, कमालपुर, शाहपुर, धनखड़ी और मांडी कलां क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा बिघाना-थेह बाहरी, दुड़ाना क्षेत्र और नगूरां-धनखड़ी से जुड़े तीन मार्गों की विशेष मुरम्मत पर 3 करोड़ 25 लाख 43 हजार 585 रुपए खर्च होंगे। वहीं झील-बडनपुर और सच्चाखेड़ा-बडनपुर समेत 5 सड़कों की विशेष मुरम्मत के लिए 3 करोड़ 93 लाख 4 हजार 665 रुपए खर्च किए जाएंगे। इन मार्गों से बडनपुर, सच्चाखेड़ा, दुर्जनपुर और उदयपुर सहित आस-पास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer