---Advertisement---

Narwana Crime News: नरवाना में भारी मात्रा में अफीम सहित महिला नशा तस्कर काबू

Follow Us
---Advertisement---

Jind Narwana crime News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Jind Crime News: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA Police नरवाना की टीम ने एक महिला नशा तस्कर को 250 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

CIA Police Narwana प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सी. आई.ए. नरवाना की एक टीम सहायक उपनिरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल नरवाना के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुण्डू नगर निवासी गीता उर्फ सुनीता अफीम की तस्करी करती है और गुरथली रोड के नजदीक अफीम सप्लाई करने की फिराक में खड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाकर गुरथली रोड पर छापेमारी की और मौके से उसे काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer