Sports Day organized at Government College Kheri Chopta Narnaund News
छात्र बोले खेलने से बढ़ता है आत्मविश्वास
Narnaund News : राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी चोपटा ( Government College Kheri Chopta ) में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल दिवस के अंतर्गत टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कॉलेज की छात्र पवन, बलवान, खुशबू, ज्योति ने बताया कि कॉलेज में इस प्रकार की मोटिवेशन प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती हैं। उन्होंने शतरंज में भाग लिया जो की काफी रोमांचकारी खेल रहा। बैडमिंटन में साक्षी तमन्ना दीक्षा और आरोही ने भाग लिया बताया कि ऐसे खेल होने से खिलाड़ी जागरूक होते हैं और जब खेल प्रतियोगिताएं होती हैं तो वह अपने कॉलेज का नाम रोशन करते हैं। टेबल टेनिस में मुस्कान और नैंसी ने भाग लिया। बताया कि कॉलेज में जब खेल होते हैं तो उनका आत्म विश्वास और ज्यादा बढ़ जाता है।
कॉलेज में टेबल टेनिस खेलती हुई कॉलेज की छात्राएं। Haryana News Today
कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर रोहित के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं।