Narnaund News Gamra gaon solar panel monoblock motor Chori Case
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव के 22 किसानों के खेतों से सोलर पैनल और मोनोब्लॉक मोटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता हासिल की है। खेतों में चोरी करने के मामले में पकड़े गए चोर से पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है और इस मामले के अन्य आरोपियों की भी पहचान के जा रही है।
नारनौंद क्षेत्र के खेतों से आए दिन सोलर पैनल, मोनोब्लॉक मोटर, केबल चोरी इत्यादि की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। कर किसानों के खेतों से कीमती सामान चोरी करके ले जाते हैं और कौड़ियों के दाम कबाड़ में बेच देते हैं। जिसकी वजह से किसानों को आए दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है और तमाम कोशिशें के बावजूद भी चोरी की इन वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। काफी जगह देखने को मिला कि खेतों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अधिकतर युवा नशे के आदि हैं।
नारनौंद थाना पुलिस ने गामड़ा गांव के खेतों में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोर की पहचान हांसी जिले के गांव थुराना निवासी राहुल पुत्र नरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सामान को बेचकर हिस्से में आए 1500 रुपए भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि स्टोर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
इस संबंध में जांच अधिकारी मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि गांव गामड़ा के खेतों से सोलर पैनल और मोनोब्लॉक मोटर चोरी करने के मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1500 रुपए की नगदी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि 2 अगस्त की रात को हांसी जिले के गांव गामड़ा के 22 किसानों के खेतों से सोलर पैनल का सामान सहित मोनोब्लॉक मोटर व अन्य सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए थे। जब किसान 3 अगस्त की सुबह खेतों में पहुंचे तो चोरी की इस घटना का पता ग्रामीणों को लगा और ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। नारनौंदू थाना पुलिस ने किसने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
ये समाचार भी पढ़ें :-
Hansi News: नारनौंद जमीन रजिस्ट्री धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार,
हांसी जींद रोड़ पर हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर,











