---Advertisement---

Hansi News: नारनौंद जमीन रजिस्ट्री धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Follow Us
---Advertisement---

नारनौंद में जमीन रजिस्ट्री धोखाधड़ी का मामला

Hansi News : जमीन की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में नारनौंद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं पैसों के लेन-देन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस चौकी खेड़ी चोपटा इंचार्ज उप निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नारनौंद में दिनांक 27.04.2026, को धोखाधड़ी की धारा के तहत नारनौंद थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार जमीन का सौदा तय होने के बाद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा निर्धारित राशि दिए जाने के बावजूद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। बाद में शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी का पता चला, जिसके बाद शिकायत के आधार पर थाना नारनौंद में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा संबंधित जमीन के दस्तावेजों, राजस्व रिकॉर्ड तथा लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की गई। पुलिस ने मामले से संबंधित आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी संदीप पुत्र वेदप्रकाश, निवासी गैबी नगर (किन्नर), जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया है।

जमीन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर धोखाधड़ी में उसकी भूमिका, पैसों के लेन-देन तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।

ये समाचार भी पढ़ें :-

हांसी जींद रोड़ पर हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर,

बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत,

रामपाल के सतलोक आश्रम में चोरी,

Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़,

खेड़ी चौपटा कॉलेज में खेल प्रतियोगिता,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer