केस में फंसने की धमकी देकर ब्लैकमेल
Latest News Hisar: हिसार के आदमपुर में निर्दोष लोगों को डरा धमका कर झूठे केस में फंसने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पुलिस के नाम से भोले भाले लोगों से पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। आदमपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से धोखाधड़ी से लिए गए 14 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर रुपए ऐंठने का मामला
हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली खुर्द निवासी अनुज पुत्र भवानी राम ने आदमपुर थाना पुलिस को भी शिकायत में बताया था कि गांव का ही विक्रम उसे और उसके दोस्तों को झूठी वीडियो रिकॉर्डिंग होने का डर दिखाकर झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है।
ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांगे
अनुज ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी विक्रम ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांग रहा है और इससे पहले भी वह सवा लाख रुपए पुलिस केस में दर्ज नाम निकलवाने के नाम पर ले चुका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
वीडियो रिकॉर्डिंग और पेन ड्राइव में मिले सबूत
शिकायतकर्ता अनुज ने पुलिस को एक पेन ड्राइव और ऑडियो रिकॉर्डिंग दी तो पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच की और वीडियो रिकॉर्डिंग और पेन ड्राइव में मिले सबूत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विक्रम सिंह पुत्र भूप सिंह बेनीवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
चूली खुर्द निवासी विक्रम सिंह गिरफ्तार
इस संबंध में आदमपुर थाना के जांच अधिकारी ASI दलबीर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ब्लैकमेल और पुलिस के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने के मामले में चूली खुर्द निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित के कब्जे से 14 हजार रुपए की नगदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जो वारदात में प्रयोग किया गया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश की कर जेल भेज दिया गया है।









