---Advertisement---

Auto Market Hisar: हिसार से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, खानक का युवक पुलिस को देखकर भागा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Youth arrested with illegal pistol from Auto Market Hisar News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Auto Market Hisar News: ऑटो मार्केट हिसार से सीआईए पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। तोशाम क्षेत्र के गांव खानक का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो और पुलिस ने युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मिल गेट हिसार सीआईए पुलिस की टीम ASI विक्रन्त के नेतृत्व में नई ऑटो मार्केट हिसार के गेट नंबर 3 के पास अपराधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान न्यू ऑटो मार्केट हिसार के गेट नंबर 3 के पास एक युवक पहुंचा और पुलिस को अचानक अपने सामने देखकर मुड़कर भागने लगा। सीआईए पुलिस टीम ने युवक की इस हरकत को देख लिया और उस पर शक हो गया।

सीआईए पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उस युवक को कुछ दूरी पर दबोच लिया। पुलिस टीम ने जब युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पिस्तौल सहित पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव खानक निवासी सुमित कुमार पुत्र उदय चंद के रूप में हुई।

सीआईए पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसे सिटी थाने लेकर पहुंची जहां पर सुमित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुमित से पूछताछ करने में लगी हुई है कि वह यह अमित पिस्टल कहां से लेकर आया था और हिसार में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hisar: झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल, पुलिस के नाम पर वसूली, चूली खुर्द से आरोपी गिरफ्तार

August 30, 2026

Hisar News: अमेरिका-कनाडा वीजा और केस से बरी करवाने के नाम पर 77 लाख ठगे, पंजाब से साइबर ठग को दबोचा

August 30, 2026

Latest News Hisar: हिसार में राजपुरा के बाप-बेटे को शहर नहीं छोड़ने धमकी, फोन कॉल से डरा परिवार

August 30, 2026
Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

August 29, 2026
Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

August 29, 2026

संत रामपाल के सतलोक आश्रम में चोरी, एक चोर काबू, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

August 29, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer