विदेश के नाम पर 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
Hisar News: अमेरिका-कनाडा भेजने और आपराधिक रिकॉर्ड ठीक करवाने की एवज में 77 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। हिसार साइबर ठगी मामले में पुलिस ने दिल्ली के एक साइबर ठग को पंजाब से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ के लिए साइबर ठग को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इकनॉमिक सेल हिसार की बड़ी कार्रवाई: विदेश भेजने, मुकदमे से बरी कराने व शस्त्र लाइसेंस के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
इकोनॉमिक सेल हिसार (आर्थिक अपराध शाखा) के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने विदेश (अमेरिका/कनाडा) भेजने, दर्ज मुकदमे से नाम निकलवाने तथा असला (शस्त्र) लाइसेंस बनवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता बलवन्त पुत्र सुरजाराम निवासी गांव नंगथला की शिकायत पर थाना अग्रोहा में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी राहुल उर्फ रोहित बंसल ने अपने सहयोगी विनोद कुमार के साथ मिलकर शिकायतकर्ता और उनके परिजनों से निम्नलिखित झांसे देकर कुल लाखों रुपये हड़प लिए:
-शिकायतकर्ता के बेटे अमित को एक मुकदमे से बरी करवाने के नाम पर 5 लाख रुपये।
-असला लाइसेंस बनवाने के नाम पर 1 लाख 10 हजार रुपये।
-अमेरिका/कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये से अधिक।
शिकायतकर्ता के बेटे के दोस्तों (अंकित व अजय निवासी सोनीपत) से वीजा के नाम पर 46 लाख रुपये।
-अन्य लोगों से भी फर्जी तरीके से लाखों रुपये की ठगी की गई।
आरोपी ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए दो गाड़ियां (i20 और टाटा टियागो) शिकायतकर्ता के पास खड़ी की थीं, जिन्हें बाद में बहाने से वापस ले लिया और अपना मकान बंद करके परिवार सहित फरार हो गया।
आरोपी की पहचान राहुल उर्फ रोहित बंसल पुत्र रमेश कुमार, निवासी मकान नं. 21, आदर्श मोहल्ला, पटपड़गंज, दिल्ली (हाल निवासी गांव डानकलां, जिला पटियाला, पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
इकोनॉमिक सेल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी गई राशि की बरामदगी की जाएगी, फर्जी वीजा दस्तावेजों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा इस गिरोह में शामिल अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
हांसी-हिसार के ये समाचार भी पढ़ें:-
Latest News Hisar: झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल, पुलिस के नाम पर वसूली, चूली खुर्द से आरोपी गिरफ्तार,
हिसार में कांग्रेस नेता वजीर पूनिया को धमकी,
Auto Market Hisar: हिसार से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, खानक का युवक पुलिस को देखकर भागा,








