Fatehabad private bus car accident News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Fatehabad Accident News: फतेहाबाद के बीघड़ रोड़ पर रविवार को निजी बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे खिसककर बस के सामने आ गई। कार में सवार दंपती और उनके तीन बच्चे गनीमत रही कि हादसे में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली।
कार सवार ने बताया कि वह गांव सनियाना का रहने वाला है और परिवार के साथ सिरसा गया हुआ था। रविवार दोपहर बाद वह कार से परिवार सहित वापस लौट रहा था। इसी दौरान बीघड़ रोड पर पीछे से तेज गति से आ रही निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार बस के आगे आ गई।
कार चालक का आरोप है कि बस चालक ने पीछे से टक्कर मारने से पहले ब्रेक लगाने का प्रयास तक नहीं किया। हालांकि बस एकाएक रुक गई, जिससे कार में सवार परिवार सुरक्षित बच गया। यदि बस नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे का शिकार प्राइवेट बस फतेहाबाद से जाखल जा रही थी।














