Money stolen from female students’ bags at the bus stand Ratia News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा न्यूज टूडे: सोमवार को रतिया बस स्टैंड पर दो छात्राओं के बैग से 6 हजार रुपये निकाल लिए। छात्राओं ने बस स्टैंड पर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई और तीन महिलाओं को मौके पर ही लोगों ने दबोच लिया। छात्राओं ने शोर मचाकर बस स्टैंड स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद शहर पुलिस की महिला टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर शहर थाने ले गई।
गांव रत्ता थेह निवासी रिंपी और हरप्रीत कौर के अनुसार वे राजकीय महिला कॉलेज रतिया में बीए में दाखिले के लिए फीस जमा कराने आई थीं। फीस की रकम उन्होंने धान की रोपाई कर जुटाई थी और बैग में रखी थी। छात्राओं का कहना है कि तीन महिलाएं पास आकर बैठीं और भीड़ का फायदा उठाकर बैग से पैसे निकाल लिए। बैग कटा दिखने पर उन्हें चोरी का पता चला। छात्राओं ने तीनों महिलाओं को पकड़ लिया।
रतिया पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं बार-बार अपना नाम और पता बदलकर बता रही हैं। वे खुद को सिरसा की रहने वाली बता रही हैं। सिरसा पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।















