---Advertisement---

प्रेम-विवाह विवाद में जीजा की हत्या: सास ने बुलाया, सालों ने चाकू से 83 वार कर जीजा को उतारा मौत के घाट

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Karnal breaking news, tarntar love marriage Murder

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

करनाल के तरनतारन प्रेम-विवाह विवाद के बाद ससुराल वालों से रिश्ते सुधारने की उम्मीद लेकर सास से मिलने पहुंचे 25 वर्षीय युवक की उसके दो सालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार सुबह गांव कद्दगिल निवासी जग्गा अपनी सास कुलविंदर कौर से मिलने बस अड्डे पहुंचा था।

बस अड्डे के बाहर जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने मोटरसाइकिल पर आ रहे अपने जीजा को रोका और चाकू से हमला कर दिया। करीब 40 सेकेंड तक जग्गा पर चाकू बरसते रहे। जसप्रीत सिंह ने उसके चेहरे पर 36 और हरप्रीत सिंह ने 47 वार किए। उसकी आंखें भी फोड़ दी गईं। राहगीरों ने जसप्रीत सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि हरप्रीत फरार हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer