Latest News Sirsa love marriage Vivad
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चकेरिया में प्रेम-विवाह को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद
Latest News Sirsa: सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र के गांव चकेरिया में (love marriage Vivad ) प्रेम-विवाह को लेकर पिता-पुत्र के बीच चल रहे विवाद उस समय गहरा गया जब बेटे ने पिस्तौल्स निकाल कर हवाई फायर कर दिया। पिता का आरोप है कि विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता पर अवैध पिस्तौल से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पिता के अनुसार बेटे ने दोबारा भी गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल नहीं चली। इसके बाद आरोपित पिस्तौल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल पिता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कालांवाली ले जाया गया। चकेरियां निवासी 47 वर्षीय राय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी जलालआना रोड पर ढाणी है। बड़े बेटे का नाम आदित्य व छोटे का नाम मनीष उर्फ गाडी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार मनीष ने प्रेम विवाह किया हुआ है, जिस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती रहती थी। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे भी इसी बात को लेकर मनीष के साथ उसका झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान मनीष ने ईंट उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। जब वह उसे पकड़ने लगा तो उसका बड़ा बेटा आदित्य मौके पर पहुंच गया।
मनीष ने अपने पास रखी अवैध पिस्तौल निकालकर उस पर सीधा फायर कर दिया। इसके बाद आदित्य ने मनीष को काबू करने का प्रयास किया तो उसने दोबारा उसकी तरफ गोली चलाने की कोशिश की, इस बार पिस्तौल नहीं चली। इसके बाद मनीष पिस्तौल मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया।








