---Advertisement---

Latest News Hisar: हिसार में राजपुरा के बाप-बेटे को शहर नहीं छोड़ने धमकी, फोन कॉल से डरा परिवार

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Latest News Hisar: हिसार में रहने वाले हांसी जिले के गांव राजपुरा के एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन करने वाले ना सिर्फ व्यक्ति बल्कि उसके बेटे को तुरंत हिसार छोड़ने की के लिए कहा है और नहीं छोड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। 

हिसार में कांग्रेस नेता को धमकी

आपको बता दें कि गांव राजपुरा निवासी वजीर पुनिया अपने परिवार सहित पिछले काफी सालों से हिसार शहर में रह रहा है। वजीर पूनिया वह कांग्रेस का नेता है। वजीर सिंह पूनिया ने सिविल लाइन थाना में दी और पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर और फोन पर हुई पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। 

 सिविल लाइन थाना हिसार पुलिस को दी शिकायत में वजीर पूनिया ने बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब 7:45 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना सरनेम कुंडू बताया। पूनिया के अनुसार, आरोपी ने फोन उठाते ही गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 

आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान भी कॉलर ने उसके साथ गुंडागर्दी के तरीके से बातचीत की। कॉलर ने उन्हें धमकी दी कि उसे और उसके बेटे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वो अपने बेटे के साथ हिसार शहर छोड़कर चले जाएं, वरना अंजाम बुरा होगा। 

कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, सुरक्षा की मांग

वजीर पूनिया ने सिविल लाइन थाना हिसार पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं कि वजीर पूनिया द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। यह सब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट पता चलेगा। 

 

नारनौंद से महिला डेढ़ साल के बेटे सहित फरार, सास पहुंची पुलिस थाने,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer