Narnaund News : Hansi district moth gaon woman missing with child
मोठ करनैल से महिला डेढ़ वर्ष के बेटे सहित लापता
Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव मोठ से एक महिला अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। 4 महीने पहले ही महिला के पति की मौत हो गई थी और एक दिन पहले ही वह अपने मायके से ससुराल आई थी। पुलिस ने महिला की सास की शिकायत पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गांव मोठ करनैल निवासी कमलेश ने नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सोनू की शादी जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव काबरछा की रहने वाली सोनिया के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें करीब डेढ़ वर्ष पहले एक बेटा पैदा हुआ था। 5 अप्रैल 2026 को उसके बेटे सोनू की मौत हो गई और सोनू की मौत के कुछ समय बाद उसकी पत्नी सोनिया अपने मायके काबरछा गांव चली गई।
कमलेश ने पुलिस को बताया कि करीब डेट महीने अपने मायके में रहने के बाद 27 अगस्त को सोनिया अपनी ससुराल आई थी और घर में सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन 28 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे सोनिया घर पर बिना किसी को कुछ बताएं अपने बेटे विनय को साथ लेकर कहीं चली गई। उन्होंने गांव व आसपास के एरिया सहित अपनी तमाम रिश्तेदारियों में सोनिया और विनय की तलाश की लेकिन उन दोनों का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।
नारनौंद थाना पुलिस ने पीड़ित महिला कमलेश की शिकायत पर उसकी पुत्रवधू और पौत्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उन दोनों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी की विधवा महिला सोनिया और उसका बेटा कैसे और किन परिस्थितियों में लापता हुए हैं।
लापता महिला और बच्चे का हुलिया :
गांव मोठ करनैल से लापता सोनिया रंग सांवला, उम्र करीब 25 साल कद लगभग 5 फुट 2 इंच कपडे जामनी रंग का सुट संलवार, पांव चप्पल पहने हुये है। वहीं विनय का रंग गोरा, उम्र करीब 18 महिने कद लगभग 3 फुट, शरीर पतला, कपडे नीले रंग की बच्चो की ड्रेस पहने हुए है।











