Latest Jind News in Hindi, Bhatnagar colony girl missing
जींद शहर से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती मूल रूप से नरवाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है और वो हांसी जिले गांव के गांव राजथल के युवक से बातचीत करती थी। पुलिस ने लापता लड़की के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जींद शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव बेलरखा के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले काफी समय से जींद शहर की भटनागर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुबह 10 बजे उनकी 18 वर्षीय बिना बताए घर से कहीं चली गई।
जब वह काफी समय तक वापस घर नहीं आई तो उन्होंने उसकी अपने आसपास सहित संभावित ठिकानों पर तलाश की परंतु उसका कोई ता-पता नहीं चला। बाद में हमें पता चला कि उनकी बेटी की हांसी जिले के गांव राजथल निवासी रवि से बातचीत हुई थी और जब उन्होंने रवि से बातचीत की तो रवि ने बताया कि उनकी बेटी थुआ गांव के साहिल के साथ चली गई है।
लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत रोहतक रोड़ पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने सिटी थाना जींद में गुमशुदगी का मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है। वहीं थुआ निवासी साहिल और राजथल गांव के रवि की इस मामले में भूमिका की जांच की जा रही है।
ये समाचार भी पढ़ें :-
हिसार से आभूषण चोरी मामले में जींद से एक गिरफ्तार, बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू,
हिसार साइबर ठगी मामला: व्यापारियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, पीड़ित के खाते में 1 लाख रुपए वापस,
सोलर पैनल व मोनोब्लॉक मोटर चोरी का खुलासा, चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार,
Hansi News: नारनौंद जमीन रजिस्ट्री धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार,
हिसार से आभूषण चोरी मामले में जींद से एक गिरफ्तार, बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू ,
नारनौंद के खेतों से सोलर पैनल और मोनोब्लॉक मोटर चोरी मामले में चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार,
हांसी जींद रोड़ पर हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर,















