Hansi News Today: Elderly man dies following Petwar drain dispute
Hansi News Today: नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ के खेतों में पानी की रात विवाद हो गया। इस दौरान नाली खोलने को लेकर रविवार देर विवाद हो गया। विवाद के दौरान कथित तौर पर धक्का लगने से 65 वर्षीय रणवीर सिंह जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीन आफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल हांसी भिजवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव पेटवाड के खेतों में देर रात ईंट भट्ठे पर काम करने वाला एक युवक जेसीबी लेकर पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली खोलने जा रहा था। इसी दौरान पास के खेत मालिक पक्ष के साथ उसका विवाद हो गया। झगडे के दौरान रणवीर सिंह को कथित तौर पर धक्का लगा और वह जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हांसी-हिसार के ये समाचार भी पढ़ें:-
हिसार में कांग्रेस नेता बाप-बेटे को धमकी, तुरंत शहर छोड़ जाने की धमकी से डरा परिवार,
Hisar News: अमेरिका-कनाडा वीजा और केस से बरी करवाने के नाम पर 77 लाख ठगे, पंजाब से साइबर ठग को दबोचा,
Auto Market Hisar: हिसार से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, खानक का युवक पुलिस को देखकर भागा,
नारनौंद से महिला डेढ़ साल के बेटे सहित फरार, सास पहुंची पुलिस थाने,
40 लाख से देवी लाल मार्केट की बदली तस्वीर, सौंदर्यकरण होने से चमका हांसी का प्रमुख बाजार,









