Narnaund Shamshan ghat ki gali mein bhara pani
Narnaund News : दो दिन पहले हुई हल्की सी बारिश के बाद ही नारनौंद शमशान घाट की गली में पानी भर गया जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। काफी बार अधिकारियों को भी शिकायत दे चुके हैं लेकिन आज तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हल्की सी बारिश से जलभराव
वार्डवासी विकास, रामफल, विनोद, हरदीप, राजू, विजय। पम्मी, भरपल देवी, अजय, जयभगवान, ईशांत आदि ने बताया कि हल्की सी बारिश होते ही इस गली में पानी भर जाता है और यहां पर आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब गांव में किसी की मौत होती है तो इसी गली से अंतिम संस्कार के लिए जाना पड़ता है।
समस्या का कोई समाधान नहीं
बार-बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया सीएम विंडो भी लगाई गई है। उसके बावजूद भी अधिकारियों की आंखें बंद पड़ी हुई है। इस समस्या को लेकर सभी वार्ड वासियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। कस्बा वासियों ने बताया कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे जिसके जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
इस संबंध में नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि वार्ड वासियों की तरफ से शिकायत मिली थी जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। हर वार्ड में विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं।












