---Advertisement---

PM Modi Rally: जींद में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर नारनौंद भाजपा नेताओं ने की लगी ड्यूटी, घर घर प्रचार

Follow Us
---Advertisement---

BJP leaders assigned duties for PM Modi rally in Jind

जींद में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने किया प्रचार

Narnaund News : जींद में 17 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ( PM Modi Rally ) की तैयारियों को लेकर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के मार्गदर्शन में गांव बादशाहपुर में बास मार्केट कमेटी के चेयरमैन शमशेर मोर, मंडल अध्यक्ष सोनू सैनी, कर्णपाल पेटवाड़, महावीर श्योराण व शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में जनसभा की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

 

जींद में इस ऐतिहासिक क्षण के लाखों लोग गवाह बनना चाहते हैं। लोगों में भारी उत्साह है। इस कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी कार्यकर्ता सीएनजी इलेक्ट्रिकल वाहनों से PM Modi Rally स्थल तक पहुंचेंगे और यह भी देश में पहली बार इतिहास बनेगा। इसके लिए लोगों को घर-घर जाकर न्योता दिया जा रहा है। 

 

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक होगी नए अध्यायकी शुरुआत – राजवीर खेड़ी

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक होगी नए अध्यायकी शुरुआत - राजवीर खेड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाते हुए।

नारनौंद : देश के प्रधानमंत्री जींद में इतिहास रचने के लिए 17 जुलाई को जींद में आ रहे हैं। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उक्त शब्द भाजपा नेता एवं पार्षद राजबीर खेड़ी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश एमसी ने पत्रकार वार्ता में कहें। उन्होंने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निर्देशानुसार रैली रैली में जाने के लिए तैयारी की जा रही है। बताया कि करीब 200 करोड रुपए की लागत से हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच में चलाई जाएगी इसी ट्रेन को हरी जल्दी दिखाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद में पहुंचेंगे।

इसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है। बुधवार को शहर की मार्केट में जाकर लोगों को रैली का न्यौता दिया गया है। यह रैली इको फ्री रैली होगी। इस रैली में जाने वाले सभी वाहन सीएनजी और इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां होगी। काफी लोग ई रिक्शा मैं सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

 

इस अवसर पर नपा वाइस चेयरमैन सोनू नरवाल, पार्षद सुभाष जांगड़ा, देवेंद्र ब्यास, सोनू एमसी, निशांत, शीलू, हंसराज गर्ग, संजय मित्तल, रमेश, सतबीर सैनी, अजय, नरेश, सोमबीर आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer