Madhusudan Ghee theft Case in Narnaund
Narnaund CIA Police ने नारनौंद चोरी का पर्दाफाश करते हुए चार महिला चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने महिला चोरों के कब्जे से 21200 बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन महिलाओं सहित चार चोरों को गिरफ्तार कर चुकी है। नारनौंद थाना पुलिस ने 18 मई 2026 को चोरी का मामला दर्ज किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा
नारनौंद में चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए सीआईए पुलिस ने अलग-अलग एंगल से मामले की जांच शुरू की और शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने एक दुकान में चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान कश्मीर उर्फ गोगा के रूप में हुई और उसके निशान देही पर ही पुलिस ने तीन महिला चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया था। ( Narnaund News in Hindi )
चोरी के घी की बिक्री करके प्राप्त की गई नगदी
पुलिस ने इस चोर गिरोह की निशानदेही पर चोरी की वारदात ( Narnaund Chori Case ) में प्रयोग किया गया ऑटो सहित चोरी किए गए घी की बिक्री करके प्राप्त की गई नगदी भी बरामद कर ली थी। लेकिन चोरी से जुड़े अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए थे। क्योंकि इस चोरी की वारदात के तार पंजाब से जुड़े हुए थे और पुलिस को इन्हें पकड़ने में काफी कठिनाइयों सामने आ रही थी। लेकिन नारनौंद सीआईए पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों को एक्टिव किया और मिले सबूत के आधार पर नारनौंद चोरी की वारदात में शामिल चार महिलाओं को भी काबू कर लिया। ( Narnaund Crime News )
नारनौंद चोरी के मामले में गिरफ्तार महिला चोरों की पहचान
नारनौंद चोरी के मामले में गिरफ्तार की गई महिला चोरों की पहचान पंजाब की रहने वाली आरती, काजल, ममता और ज्योति के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि नारनौंद में दुकान का शटर तोड़कर मधुसूदन घी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए थे और उन्होंने सामान बेचकर पैसे हिस्से के अनुसार बांट लिए थे।
महिला चोरों के कब्जे से 21 हजार 200 रुपए बरामद
पुलिस ने ममता के कब्जे से 5800 रुपए, आरती के पास से 5300, ज्योति से 5000 हजार रुपए और काजल उर्फ गाजर के कब्जे से 5100 रुपए बरामद किए हैं। जो इन्होंने चोरी किया गया घी बेचकर अपने-अपने हिस्से अनुसार बांट लिए थे। पुलिस ने चारों महिला चोरों के कब्जे से 21 हजार 200 रुपए बरामद किए हैं। इस मामले में और भी गिरफ्तारी होनी बाकी है और पुलिस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस पूछताछ के बाद महिला चोरों के कब्जे से बरामद रुपए पुलिस ने कब्जे में लिए और चारों को मेडिकल करवा कर उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि 18 मई 2026 को नारनौंद निवासी रामअवतार ने शिकायत दी थी कि उसने कस्बे में दुकान की हुई है और वह अपनी दुकान पर घी सहित अन्य सामान बेचने का काम करता है। अज्ञात चोर उसकी दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखा मधुसूदन घी की 11 पेट्टी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी।








