Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
PM Modi Jind Visit: प्रधानमंत्री की रैली के चलते जींद में ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्ग बंद, वैकल्पिक रूट जारी
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई 2026 के प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर जिला पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी ( Jind traffic advisory ) की है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि विभिन्न जिलों और राज्यों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
जींद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी अवश्य लें और पुलिस अधिकारियों द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। Jind PM Modi Rally traffic advisory )
जींद शहर के अंदर इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- नरवाना रोड पुल बाईपास से आने वाले वाहन कच्चा जुलानी रोड होते हुए ईटल मार्ग से जींद-बरवाला रोड की ओर जाएंगे।
- कैथल रोड बाईपास से आने वाले वाहनों को अहिरका, कच्चा जुलानी रोड और ईटल मार्ग से निकाला जाएगा।
- जुलानी फाटक और जलालपुरा फाटक से आने वाले वाहन जुलानी, ईक्कस और ईटल मार्ग से होकर नरवाना रोड व कैथल रोड की ओर भेजे जाएंगे।
- कृष्णा मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने का शहर मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
- टेंडरी मोड़, ईक्कस, भिवानी रोड और बरवाला रोड से वाहनों का संचालन किया जाएगा।
- वीटा प्लांट रोड, पटियाला चौक रोड तथा पुरानी सब्जी मंडी से पटियाला चौक जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
रैली में आने वाले वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था
हिसार, हांसी, बरवाला और भिवानी की ओर से आने वाले रैली के वाहन रोहतक रोड नाका, नई अनाज मंडी, एनएच-352, नए बस स्टैंड और सफीदों बाईपास सर्विस रोड से निर्धारित पार्किंग तक पहुंचेंगे।
नरवाना रोड, कैथल रोड और हैबतपुर रोड से आने वाले वाहन सीधे हैबतपुर रोड के माध्यम से रैली स्थल और पार्किंग तक पहुंच सकेंगे।
बाहरी जिलों के लिए वैकल्पिक रूट
- भिवानी से पंजाब, कैथल और चंडीगढ़ जाने वाले वाहन मुढाल-हांसी-बरवाला मार्ग अपनाएं।
- हांसी से नरवाना और चंडीगढ़ जाने वाले वाहन नारनौंद, खेड़ी चौपटा और उचाना होकर जाएंगे।
- बरवाला से पानीपत जाने वाले वाहन खेड़ी चौपटा, उचाना, घोघड़िया, नगूरां और कैथल-असंध मार्ग का उपयोग करेंगे।
- रोहतक से नरवाना और कैथल जाने वाले वाहनों को एनएच-152डी से भेजा जाएगा।
- नरवाना और कैथल से दिल्ली जाने वाले वाहन एनएच-152डी और जम्मू-कटरा-दिल्ली हाईवे का उपयोग करेंगे।
- पानीपत, सोनीपत और गोहाना से हिसार, हांसी और भिवानी जाने वाले वाहनों के लिए भी एनएच-152डी निर्धारित किया गया है।
जींद पुलिस की अपील
जींद पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि 17 जुलाई को प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि संभव हो तो यात्रा का समय बदलें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने विश्वास जताया है कि नागरिक प्रशासन का सहयोग करेंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।









