---Advertisement---

झज्जर में टोल कर्मी की गोली मारकर हत्या, भतीजा गंभीर,

Follow Us
---Advertisement---

छारा टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या  

हरियाणा के झज्जर में छारा टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं गोली लगने से मृतक का भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

छारा गांव में मर्डर 

मिली जानकारी के मुताबिक झज्जर जिले के गांव छारा निवासी नीरज टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी ठेकेदार का कार्य करता था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के युवक ने नीरज को बातचीत करने के बहाने बाहर बुलाया था। इस दौरान नीरज का भतीजा मंजीत भी उसके साथ चला गया। बातों बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक से पिस्तौल लेकर नीरज पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे मनजीत भी गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने की वजह से नीरज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

 

नीरज पर फायरिंग की सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और नीरज और मनजीत को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया जबकि मनजीत का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि मनजीत के कंधे में गोली लगी है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

छारा टोल प्लाजा सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की हत्या

छारा टोल प्लाजा सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की हत्या करने और मनजीत को गोली मारने के बाद दोनों हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। नीरज की हत्या के बाद गांव छारा में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।  पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है और इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते नीरज की हत्या की गई है।

 

परिजनों ने बताया कि मृतक नीरज छारा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी ठेकेदार था। किसी बात को लेकर उनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। शनिवार की रात को आरोपियों बातचीत करने के बहाने नीरज को बुला लिया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने नीरज पर करीब आधा दर्जन फायर किए। जिनमें से एक गोली मनजीत को लगी है। आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

 

टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार की हत्या करने के मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। प्रारंभिक जांच में गांव का ही आपसी विवाद सामने आया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम में उनके संभावित ठिकानों पर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer