---Advertisement---

Hansi News: नारनौंद से भैंसों को लेने गई युवती लापता, बास गांव से विवाहिता फरार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

woman and girl missing in hansi News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News: नारनौंद उपमंडल के अलग अलग गांव से एक युवती और एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती भैंसों को लेने गई थी कि वापस घर पर नहीं पहुंची। वहीं विवाहिता बिना बताए ही घर से फरार हो गई। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

बास थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बास बादशाहपुर निवासी नरेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया 31 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी समय तक वो वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी अपनी रिश्तेदारियों सहित उसके संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, परंतु उसकी पत्नी सोनिया का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। बास थाना पुलिस ने नरेन्द्र की शिकायत पर उसकी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वहीं नारनौंद उपमंडल के गांव धर्मखेड़ी के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक लडक़ा व एक लडक़ी है। उसकी 23 वर्षीय बेटी 31 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे भैंसों को लेने के लिए घर से गई थी। लेकिन वापस घर नहीं आई। उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की, परंतु उसका कहीं से भी कोई सुराग नहीं लगा।

बास थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती और महिला अपनी मर्जी से कहीं गई है या उनका अपहरण या उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई है। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

ताजा समाचार भी पढ़ें:-

लव मैरिज करने वाले कपल की लाश मिली, आज ही दुकान का किया था उद्घाटन,

कैथल में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, धड़ से अलग हुई गर्दन, नहीं हुई पहचान,

Hansi Accident: हांसी में क्रेटा गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत,

Narnaund News : लाखों की आबादी की सुरक्षा दो फायर ऑपरेटरों के सहारे, आगजनी की बड़ी घटना हुई तो हो सकता है भारी नुकसान,

भिवानी अग्निवीर भर्ती रैली: ठहरने की फ्री सुविधा यहां मिलेगी,

तोशाम रोड़ खस्ताहाल, उड़ती धूल से स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान, CM के सामने उठेगा मुद्दा,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer