Police constable attacked with iron rod in Narwana News in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Narwana News: मंगलवार की शाम को जींद जिले के नरवाना में डायल 112 पुलिस कर्मी पर हमला करने का मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मामले को सुलझाने के लिए गई थी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल पर सरिए से हमला कर दिया। सरिया लगते ही कांस्टेबल कासर फट गया और उसके सर से खून की धार निकलने लगी। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अपोलो चौक नरवाना पर परिवारिक विवाद सुलझाने गए कांस्टेबल पर सरिए से हमला

जींद के नरवाना में तैनात डायल 112 पुलिस टीम को मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अपोलो चौक नरवाना पर श्यामलाल अपने पिता बलवान से झगड़ रहा है। इस पारिवारिक झगड़े की सूचना श्याम लाल के पिता बलवान ने ही डायल 112 को फोन कर दी थी। सूचना मिलते ही ईआरवी नंबर 374 की गाड़ी मौके पर पहुंची।
जब डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो श्यामलाल अपने पिता के साथ झगड़ रहा था। पुलिस कर्मियों ने मामले को सुलझाने के लिए बीच बचाव किया तो श्यामलाल गुस्से से लाल पीला हो गया। उसने पास पड़े सरिया उठाकर डायल 112 ईआरवी पर तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार के सिर में मार दिया। सरिया लगते ही कांस्टेबल विनोद कुमार के सबसे खून बहने लगा और उसके साथी पुलिस कर्मचारी उसे उपचार के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।

पुलिस कांस्टेबल पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता बलवान का 45 वर्षीय बेटा श्यामलाल नशे का आदी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल कांस्टेबल का उपचार किया जा रहा है और पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई करेगी।
जींद में कॉलेज छात्राओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर,
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 सितंबर को रेवाड़ी में,
राजथल गांव के समर्थन में उतरी खाप पंचायतें और किसान संगठन, प्रशासन को चेतावनी,











