---Advertisement---

अग्रोहा पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह का सदस्य: हिसार-जींद से सात बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा

Follow Us
---Advertisement---

Agroha police arrested member of bike theft gang

Hisar News Today: हिसार की अग्रोहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में हांसी जिले के गांव गामड़ा के मोटरसाइकिल चोर ने हिसार जींद सहित अन्य जगहों से मोटरसाइकिल चोरी की सात वारदात कबूल कर ली है और उससे पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य वार्ताओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार की अग्रोहा थाना पुलिस टीम ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए शक के दायरे में आए एक युवक को हिरासत में दिया और पूछताछ की। शुरुआत में युवक मोटरसाइकिल चोरी से कोई वास्ता न होने की बात करता रहा लेकिन पुलिस के पास उसके खिलाफ ठोस सबूत थे और पुलिस ने जब उसे शक्ति से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि पिछले 9 सालों में उसने और उसके साथियों ने हिसार अग्रोहा बरवाला और जींद में मोटरसाइकिल चोरी की सात बार दांतों को अंजाम दिया है।

 

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके और जनता से पूछताछ की और उसके कब्जे से चोरी की गई साथ मोटरसाइकिल में भी बरामद कर ली। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सक्रिय गिरोह के अन्य सदस्य को काबू करने पर मोटरसाइकिल चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है और उसके साथियों के बारे में भी मुक्त जानकारी जुटा रही है।

 

 

अग्रोहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का एक सदस्य  गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक बरामद

 

अग्रोहा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हांसी जिले के गांव गामड़ा निवासी विजय पुत्र जोगिन्द्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेही से कुल 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान हिसार व जींद जिले में मोटरसाइकिल चोरी की कुल 7 वारदातों का खुलासा किया है।

अग्रोहा अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी होने पर दर्ज हुआ था मामला

थाना अग्रोहा प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि दिनांक 28 अगस्त 2026 को दलबीर पुत्र मांगे राम निवासी कुलेरी ने शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल अग्रोहा अस्पताल से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में अभियोग संख्या 301/2026, धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान थाना अग्रोहा पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी विजय पुत्र जोगिन्द्र निवासी गामड़ा, जिला हांसी को दिनांक 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में खुला चोरी की 6 अन्य वारदातों का राज

आरोपी से पूछताछ को आगे बढ़ाने पर उसने मोटरसाइकिल चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी खुलासा किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से संबंधित कुल 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।


बाइक चोर विजय गामड़ा ने इन मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, पूरा विवरण इस प्रकार है:-

  1. अभियोग संख्या 301/2026, थाना अग्रोहा, हिसार
  2. अभियोग संख्या 202/2026, थाना अग्रोहा, हिसार
  3. अभियोग संख्या 23/2017, थाना सिविल लाइन, हिसार
  4. अभियोग संख्या 117/2026, थाना सिविल लाइन, जींद
  5. अभियोग संख्या 93/2026, थाना सिविल लाइन, जींद
  6. अभियोग संख्या 233/2026, थाना सिटी, जींद
  7. अभियोग संख्या 775/2023, थाना बरवाला, हिसार
    इस प्रकार आरोपी ने हिसार एवं जींद जिले में मोटरसाइकिल चोरी की 7 वारदातों का खुलासा किया है तथा पुलिस ने इन मामलों से संबंधित 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

विशेष पुलिस टीम ने की लगातार कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा एवं थाना अग्रोहा प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित टीम में ASI विनोद कुमार, HC रमेश कुमार, HC राजपाल, ASI नरेंद्र, EHC सुनीता तथा SI नेहरा सिंह शामिल रहे।

पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य पुलिसिंग माध्यमों से जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों में भी चोरीशुदा मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गई।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन, IPS ने थाना अग्रोहा पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने मेहनत, बेहतर समन्वय, सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाने के साथ-साथ आरोपी से पूछताछ में 6 अन्य वारदातों का भी खुलासा किया और कुल 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराधी चाहे किसी भी क्षेत्र में वारदात कर छिपने का प्रयास करें, पुलिस उनकी पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल पुरानी वारदातों का खुलासा होता है, बल्कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

आरोपी को अदालत में किया जाएगा पेश

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों एवं संभावित साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी विजय को अदालत में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer