---Advertisement---

हरियाणा रोडवेज के मुख्य निरीक्षक रणबीर सोरखी रिटायर्ड: 36 वर्ष 10 माह 20 दिन की सेवा के बाद सेवानिवृत्त

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Roadways Chief Inspector Ranbir Sorki retired

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी बस स्टेंड पर ढोल-नगाड़ों के साथ दी भावभीनी विदाई, कर्मचारी संगठनों ने किया सम्मान

हरियाणा न्यूज टूडे । हरियाणा रोडवेज में 36 वर्ष 10 माह 20 दिन की गौरवपूर्ण सेवा पूरी करने के बाद परिचालक के पद से भर्ती होकर मुख्य निरीक्षक के पद तक पहुंचे रणबीर सोरखी सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में हांसी बस स्टेंड पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रोडवेज विभाग के कर्मचारियों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सैकड़ों कर्मचारी साथियों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सेवानिवृत्ति के अवसर पर रणबीर सोरखी का हांसी बस स्टेंड पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उनके पैतृक गांव सोरखी में भी ग्रामीणों, कर्मचारियों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


हरियाणा रोडवेज सब डिपो हांसी बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रणबीर सोरखी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान हरियाणा रोडवेज विभाग और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को हमेशा बेबाकी और मजबूती के साथ उठाया। रोडवेज विभाग में हुई विभिन्न हड़तालों और आंदोलनों के दौरान विभागीय व्यवस्था को बनाए रखने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए उनके प्रयासों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनकी मिलनसार प्रवृत्ति, बेबाक कार्यशैली और कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक रवैये ने उन्हें विभाग में अलग पहचान दिलाई।

वक्ताओं ने कहा कि सेवाकाल में अनेक उतार-चढ़ाव आने के बावजूद रणबीर सोरखी ने हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय दिया। कर्मचारियों के साथ उनका बेहतर तालमेल और व्यवहार उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता रहा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ कर्मचारी साथियों को मिलता रहेगा।


समारोह में नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व रोडवेज जीएम उदयवीर दूहन, पलवल डिपो जीएम जितेंद्र यादव, कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएल सहगल, सेवानिवृत तहसीलदार नरेश गोयल, रोडवेज के पूर्व प्रधान राजपाल नैन, राज्य महासचिव जयवीर घनघस, जगमोहन अंतिल, राजबीर सिंधु, कॉमरेड रूप सिंह बोस, रणबीर शर्मा पानीपत, मनजीत पहल, हांसी सब-डिपो प्रधान मनजीत सोरखी, हिसार डिपो प्रधान संदीप जैनावास, राज्य प्रभारी राजबीर दूहन, प्रधान कर्मवीर मसूदपुर, प्रधान अनूप श्योकद, प्रधान जितेंद्र शर्मा, प्रधान शिवकुमार श्योराण, पवन कनोह सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम का मंच संचालन राजबीर बुडाना ने किया। समारोह में उपस्थित कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने रणबीर सोरखी को सम्मानित करते हुए उनके सेवाकाल और विभाग के प्रति योगदान की सराहना की। सभी ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।


भव्य विदाई समारोह के आयोजन के लिए हांसी सब-डिपो के प्रधान मनजीत सोरखी और उनकी पूरी टीम की भी अतिथियों एवं कर्मचारियों ने प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि टीम ने जिस शानदार और आत्मीय तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया, वह लंबे समय तक यादगार रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer