---Advertisement---

Accident News: कॉलेज छात्राओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind Rohtak Road Brahmanwas Bypass Accident News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद रोहतक रोड पर कॉलेज छात्राओं का एक्सीडेंट     

Accident News: हरियाणा के जींद में कॉलेज छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तब हुआ जब तीनों छात्राएं इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी कि जींद रोहतक रोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ‌

जींद रोहतक रोड ब्राहम्णवास बाईपास हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक जींद रोहतक रोड पर जुलाना क्षेत्र के गांव ब्राहम्णवास बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही तीन छात्रों को टक्कर मार दी और अज्ञात वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

जींद रोहतक रोड हादसे में छात्रा की मौत

गंभीर रूप से घायल छात्राओं को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दो छात्रों का प्राथमिक उपचार करने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा का उपचार किया जा रहा है। वहीं इस सड़क हादसे में एक छात्रा को मामूली चोट लगी है। मृतक छात्रा की पहचान गांव लिजवाना खुर्द निवासी स्वीटी के रूप में हुई है। जबकि इस हादसे में घायल मानसी और आंचल भी लिजवाना खुर्द गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

ब्राह्मणवास बाईपास एक्सीडेंट की पूरी खबर

हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जुलाना थाना पुलिस को दिए बयान में लिजवाना खुर्द महीपाल पुत्र शमशेर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी स्वीटी लाखन माजरा के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और उसके साथ ही गांव की मानसी और आंचल भी पढ़ती थी।

 

लाखन माजरा कॉलेज छात्रा हादसा 

महीपाल ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी स्वीटी अपनी सहेली मानसी और आंचल के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। इस हादसे में घायल मानसी और आंचल ने उसे बताया कि ब्राहम्णवास बाईपास के पास जींद रोहतक रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही और तेज स्पीड से चलते हुए उनके स्कूटी में टक्कर मार दी और वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

 

वहां की टक्कर लगने के कारण वह तीनों सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी बेटी स्वीटी की मौत हो गई। उसकी बेटी की मौत अज्ञात वाहन का लकी लापरवाही और सफेद की वजह से हुए एक्सीडेंट के कारण हुई है। पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात महान चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

 

राजथल गांव के समर्थन में आई खाप पंचायतें और किसान संगठन, नशा तस्करों के साथ प्रशासन को चेतावनी,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer