---Advertisement---

Narwana News: मकान पर कब्जा लेने पहुंचे लोगों ने नौकर को पीटा, मोबाइल छीना, 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind Narwana News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narwana News: जींद के नरवाना क्षेत्र के धरौदी-लोन रोड़ पर बने मकान पर काफी संख्या में लोग कब्जा लेने के लिए पहुंच गए। इसके बाद मकान में मौजूद नौकर से भी उन्होंने मारपीट की और उसका मोबाइल तक छीन लिया।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक जिले के नौनंद गांव निवासी मंजीत सिंधु ने बताया कि उन्होंने धरौदी गांव में ली हुई जमीन में मकान बनाया हुआ है। जो कि धरौदी से लोन रोड में स्थित है। उस मकान में अकसर आते-जाते रहते हैं और छुट्टी होने पर परिवार भी वहीं रहता है। यहां देखभाल के लिए नौकर केशव कुमार को रखा हुआ है। 29 अगस्त को दिन के समय

25 से 30 लोग दीवार के ऊपर से घर में घुसे और नौकर के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। इस बात की जानकारी नौकर केशव ने फोन के माध्यम से दी। उसी समय डायल 112 पर काल कर सारी घटना बताई गई। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद जरूर हुई लेकिन अंदर घुसे लोगों ने उसकी डीवीआर तक निकाल दी।

सदर थाना पुलिस ने मकान मालिक मंजीत सिंधु की शिकायत पर घर में घुसे कमलेश, मूर्ति, बिमला, कृष्ण, मोहित, सिलू, कमल, दीप, शुभम, राहुल, रमेश, साहिल, नवनीत व रोहित को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer