---Advertisement---

सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार से वार्ता विफल होने पर भाजपा पर निशाना

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Sanitation workers took out torchlight procession

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News: सफाई कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और पुलिस की दमनकारी के खिलाफ सोमवार की रात को हांसी और नारनौंद में मसाल जुलूस निकाला। वहीं सरकार के साथ कर्मचारी नेताओं की वार्ता भी विफल हो गई और उन्होंने मीटिंग हाल से बाहर निकलते ही शुरू कर दी।

हरियाणा में सफाई कर्मचारी पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर हैं और हरियाणा के शहरों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई का संदेश देने वाले भाजपा नेता भी संस्था के प्रति कोई अभियान नहीं चला रहे जिससे लोगों को गंदगी से कुछ निजात मिल सके। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता का संदेश देते हैं और दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है।

पुलिस की दमनकारी के खिलाफ हड़ताली कर्मचारियों ने निकाला मसाल जलूस
नगर पालिका व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 26 दिन से हड़ताल पर डटे हुए हैं। सोमवार शाम को नारनौंद चल रहे धरने की अध्यक्षता कमलेश व मंच संचालन रमेश कुमार ने किया। आज नगर पालिका में हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए सिंचाई विभाग,बिजली विभाग ,जन स्वास्थ्य विभाग, रजिस्टर नं चतुर्थ श्रेणी 492, एमपीएचढब्लूयू, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक कमेटी के कर्मचारियों ने समर्थन किया व जमकर नारे बाजी की।

इस दौरान कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय से पुलिस की तानाशाही व दमनकारी के विरोध मे नारेबाजी करते हुए शहर में मसाला जलूस निकाला गया ओर पुराने बस स्टैंड पर समापन किया गया। बिजली विभाग से प्रधान राम दिया शर्मा व जयप्रकाश सोनी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा सफाई कर्मचारी की हड़ताल से शहरों में बड़े-बड़े कूडे के ढेर लग गये है । जिससे आम आदमी को बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

सरकार से मांग करी की फायर व सफाई कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करें ताकि कर्मचारी काम पर लौटे और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके । हेमसा राज्य प्रधान हितेन्द्र सिहाग,सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक कोषाध्यक्ष विकास गौतम, इकाई प्रधान मंसाराम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 8 अप्रैल से 13 मई तक 37 दिन की हड़ताल की व 13 मई को सरकार व यूनियन के साथ समझौते हुआ और 17 मांगों सहमति बनी थी ।

सरकार ने कहा था कि 13500 नगर पालिका के सफाई कर्मचारी व लगभग 1250 अग्निशमन के कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। लेकिन सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है जिसको देखते हुए कर्मचारियों को अब दोबारा से हड़ताल करनी पड़ रही है । सिंचाई विभाग से प्रधान संजय गौतम व जसबीर श्योकंद ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कोई स्थायी नौकरी नहीं है।

यहां तक कि गु्रप डी के पदों में एक भी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है । सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक वरिष्ठ उपप्रधान प्रधान प्रदीप लोहान व ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर पालिका व अग्नि शमन के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करता है । आज के प्रदर्शन ऑल हरियाणा सफाई कामगार समिति के उप प्रधान नरेश कुमार ,जिला वरिष्ठ उपप्रधान नसीब बागड़ी,सुभाष चंद्र ,सुंदर ,पवन, , कमलेश ,संतोष ओम्पति, विद्या,नरेंद्र,सतीश कुमार, देवेंद्र बडाला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer