---Advertisement---

CM नायब सैनी 6 को रेवाड़ी में हाफ मैराथन को दिखाएंगे हरी झंडी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

CM Nayab Saini will flag off half-marathon in Rewari on September 6

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी में 6 को होगा हॉफ मैराथन का आयोजन, मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
– डीसी अभिषेक मीणा ने तैयारियों के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक
– मैराथन की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे अधिकारी: डीसी
रेवाड़ी, 01 सितंबर।
हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत पीतल नगरी रेवाड़ी में रविवार, 6 सितंबर को राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 सितंबर को रेवाड़ी में हाफ मैराथन को हरि जीत दिखाएंगे। राज्य स्तरीय हाॅफ मैराथन की तैयारियों को लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने भी वीसी के माध्यम से डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा सहित संबंधित अधिकारियों को मैराथन के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे और धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हॉफ मैराथन रूट पर साफ सफाई व्यवस्था पुरी तरह से दुरूस्त होनी चाहिए। इसके साथ-साथ रोड मार्किंग और विभिन्न चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस हाफ मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को दौडने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।

70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने करवाया पंजीकरण
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन के लिए 70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसके लिए https://www-runagainstdrugsrwr-in/#/en/registration
पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रेवाड़ी मैराथन के लिए अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।

रेवाड़ी मैराथन कार्यक्रम के दौरान सजेगा सांस्कृतिक मंच


रेवाड़ी मैराथन के नोडल अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने मैराथन के रूट का जायजा लिया। साथ ही बाल भवन परिसर में मैराथन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का बारीकी से अवलोकन किया। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि राज्य स्तरीय हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच सजेगा जिसमें प्रदेश के विख्यात कलाकार और स्थानीय कलाकार विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराएंगे। साथ ही हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार करेंगे। लोक कलाकार सांस्कृतिक मंच से हरियाणवी गीतों व गानों की प्रस्तुति देंगे।

ये रहे मौजूद
बैठक में डीएमसी प्रदीप अहलावत, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीएसपी पवन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer