Hansi Accident on Mujadpur Kanwari Road
मुजादपुर कंवारी रोड़ पर एक्सीडेंट
Hansi Accident News : हांसी में क्रेटा गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर क्रेटा गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हांसी सदर थाना पुलिस को दिए ब्यान में गांव मुजादपुर निवासी सतपाल ने बताया कि 1 सितंबर को वो अपने माता पिता के साथ अपने खेत में गया हुआ था। मंगलवार की शाम को करीब 6 बजे मेरे पिता रामफल व माता मुनी देवी स्कूटी पर सवार होकर खेत से घर आ रहे थे और वो उनके पीछे पीछे आ रहासाइकिल पर चल रहा था। सतपाल के मुताबिक स्कूटी उसके पिता चला रहे थे और उसकी मां पीछे बैठी हुई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वो बालावास रोड़ से मुजादपुर कंवारी रोड़ पर चढ़े तो मुजादपुर की तरफ से क्रेटा गाड़ी तेज रफ्तार से आई और उसके पिता की स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में उसके माता पिता स्कूटी सहित सडक़ पर गिर गए और घायल हो गए। सतपाल के मुताबिक गाड़ी भी वहीं पर रूक गई। उसके पिता रामफल को इस एक्सीडेंट में ज्यादा चोटें लगने के कारण वो बेहौंश हो गए।
पीडि़त ने बताया कि वो उसी क्रेटा गाड़ी में गंभीर रूप से घायल अपने पिता रामफल को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को मृतक रामफल के बेटे की शिकायत पर क्रेटा गाडी HR21T-9700 चालक कंवारी निवासी रविन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।













