---Advertisement---

Narnaund News : लाखों की आबादी की सुरक्षा दो फायर ऑपरेटरों के सहारे, आगजनी की बड़ी घटना हुई तो हो सकता है भारी नुकसान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Narnaund News : लाखों की आबादी की सुरक्षा दो फायर ऑपरेटरों के सहारे, आगजनी की बड़ी घटना हुई तो हो सकता है भारी नुकसान
---Advertisement---

Fire Office Narnaund News

Narnaund News : फायर बिग्रेड कर्मचारियों की हड़ताल होने की वजह से दमकल विभाग की व्यवस्था चरमरा गई है। नारनौंद क्षेत्र में लाखों की आबादी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। दमकल विभाग नारनौंद में पहले 11 कर्मचारी डयूटी देते थे और आज हालात ये हैं कि उनकी जगह पर रोडवेज विभाग के चार चालक और दमकल विभाग के दो कर्मचारियों के सहारे ही लोगों के जान माल की सुरक्षा का जिम्मा है। अगर क्षेत्र में आगजनी की घटना घटित होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि दमकल विभाग की चरमराई व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। ताकि लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद दमकल केन्द्र में 11 कर्मचारी तैनात थे जोकि पिछले काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। फिलहाल दमकल केन्द्र की व्यवस्था रोडवेज विभाग के चार ड्राइवरों और फायर बिग्रेड के दो कर्मचारियों के भरोसे पर ही चल रहा है। दमकल केन्द्र में आग पर काबू पाने के लिए दो गाड़ी 24 घंटे तैनात रहती हैं। लेकिन काम करने के लिए दो गाडिय़ों पर सिर्फ एक ही फायर ऑपरेटर काम कर रहा है। अगर एक साथ दो जगहों पर कोई बड़ी घटना घटित हो जाती है तो एक फायर ऑपरेटर दो गाडिय़ों पर कैसे काम कर पाएगा। विभाग की अनदेखी का खामियाजना लोगों को भुगतना पड़ेगा।

फायर बिग्रेड कर्मचारियों की आठ आठ घंटे की डयूटी देने के लिए अलग अलग शिफ्ट बनाई गई हैं। लेकिन हड़ताल के चलते स्थिति बिल्कुल विपरीत हो चुकी है। नारनौंद में तैनात दो फायर ऑपरेटर अलग अलग दिन 24-24 घंटे की डयूटी दे रहे हैं। जबकि रोडवेज से उधार में लिए हुए ड्राइवर 8-8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer