---Advertisement---

Kaithal Breaking News: कैथल में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, धड़ से अलग हुई गर्दन, नहीं हुई पहचान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Kaithal Breaking News: कैथल में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, धड़ से अलग हुई गर्दन, नहीं हुई पहचान
---Advertisement---

Kaithal Breaking News: Youth dies after being hit by train 

Kaithal Breaking News: कैथल में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। वहीं मृतक की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों व गांव में संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक कैथल शहर के सुभाष नगर के पास ट्रेन से कटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की गर्दन रेल पटरी और पहिए के बीच आ गई। जिसकी वजह से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मृतक के पास ऐसा कोई भी कागजात व अन्य साक्ष्य नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक युवक की उम्र 30-35 वर्ष है।

जीआरापी चौकी प्रभारी करण सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह कुरूक्षेत्र से जींद के रास्ते रोहतक होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में युवक आ गया। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक का शव रेलवे लाइन के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer