---Advertisement---

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

Follow Us
---Advertisement---

Kaithal Rajond mandwal Old woman murder

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: हरियाणा के कैथल में परिवार पर ईंट व रॉड सहित अन्य हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस अलग अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

कैथल जिले के मंडवाल गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला
मृतक निर्मल कौर। ( फाइल फोटो )

कैथल जिले के गांव मंडवाल निवासी शमशेर उर्फ शेरू ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक का काम करता है। 14 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे उसके घर के पड़ोसी संदीप उर्फ काली उनके घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगा। संदीप ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो संदीप ने उनके घर पर टोटका करने का आरोप लगाया और उसकी गाडिय़ों में नशा (भुक्की) होने की सूचना पुलिस को दी है। ( Kaithal News Today )

 

टुणा टोटका के शक में मर्डर

इसी बात की रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रात करीब 9 बजे वो अपने परिवार के साथ घर पर ही था कि इसी दौरान संदीप उर्फ काली, हरमीत उर्फ मीत, सुरमीत, सिमरू निवासी खेड़ी सरफली व तीन अन्य युवकों ने छत पर चढक़र उनके घर पर ईंटों से हमला कर दिया। जब हमलावर उसकी ओर ईंट फेंक रहे थे तो ईंट उसकी 70 वर्षीय मां निर्मल कौर की छाती में जा लगी। ईंट लगने की वजह से उसकी मां बेहौंश होकर जमीन पर गिर गई। ( Kaithal Murder News )

शमशेर ने आरोप लगाते हुए बताया कि सभी हमलावरों ने उसके परिवार पर ईंटों व रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी, वो और उसकी मां निर्मल कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उसकी मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में राजौंद थाना के जांच अधिकारी हरपाल सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आगामी करवाई की जा रही है। पुलिस ने संदीप उर्फ काली, सिमरू, हरमीत उर्फ मीत, गुरमीत सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer